लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको में 7 फरवरी 2026 को नन्हे विद्यार्थियों के लिए आयोजित खेलकूद समारोह “लिटिल चैंप्स – प्ले, रन एंड शाइन” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। खेल मैदान बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत, टॉर्च रिले एवं खेल शपथ के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा अंथवाल ने प्रेरणादायी संबोधन देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि क्वालिटी इंश्योरेंस की मनीप कौर ने खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो के आकर्षक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों में 50 मीटर बालक वर्ग में अद्यान्त सिंह ने प्रथम, अबीर लांबा ने द्वितीय एवं अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साविका प्रथम, सृष्टि यादव द्वितीय एवं आरोही मिश्रा तृतीय रहीं।
कक्षा चार के बालक वर्ग में देवांश वर्मा, कौस्तुभ दुबे एवं भावेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में भूविका, काशवी एवं श्रेया विजेता रहीं।
कक्षा तीन के 30 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में एकांश सिंह, पार्थ सिंह एवं अविलव तथा बालिका वर्ग में निष्ठा झा, अग्रिमा कटियार एवं लक्षिका सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

अन्य खेलों में बॉल बैलेंसिंग में बालक वर्ग में दिव्य वर्धन, श्रेय सब्रे एवं सम्राट, जबकि बालिका वर्ग में अनवि, खुशी पाल एवं आन्या श्रीवास्तव विजेता रहीं।
हुला हूप प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पुलकित गर्ग, युवराज सिंह एवं राघव प्रताप सिंह तथा बालिका वर्ग में अक्षिता मिश्रा, निष्ठा तलवार एवं अर्बीया फातिमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टास्क रेस में बालक वर्ग में अयांश सिंह, दिव्यांश एवं आकर्ष दीक्षित तथा बालिका वर्ग में आराध्या शर्मा, सांची सिंह एवं अद्रिति राठौर विजेता रहीं।

रिले दौड़ में बालक वर्ग में शैमरॉक सदन प्रथम, ब्लूबेल सदन द्वितीय एवं ट्यूलिप सदन तृतीय स्थान पर रहा, जबकि बालिका वर्ग में ब्लूबेल सदन प्रथम, ट्यूलिप सदन द्वितीय एवं डैफोडिल सदन तृतीय रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के गायन समूह की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर्स एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना खरे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक यादगार पहल साबित हुआ।
