दुबग्गा में 07 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, गोमती नगर व चिनहट में 04 अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को गोमती नगर विस्तार व चिनहट में अभियान चलाकर 04 अवैध निर्माण सील किये। वहीं, दुबग्गा में एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना 85 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 07 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि प्रमोद, डॉ0 कुलदीप सिंह, आशीष एवं कामिनी वर्मा द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 के सरसवां में 140, 150 व 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्डों पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी तरह आशुतोष मदेशिया, शिमला देवी, विवेक सिंह व कल्पना द्वारा चिनहट के ग्राम-दमरिया में रिंग रोड के पास लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन चारों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के लालनगर, शेखपुरवा, सराई प्रेमनगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान कामिल, गुड्डू, ताजुद्दीन, सुरेन्द्र यादव, नदीम, ढ़ीलन महाराज, मोहम्मद जलील व अन्य द्वारा लगभग 85 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 07 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *