शाहजहांपुर जिले मे स्वच्छता को लेकर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार निर के बावजूद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के उस स्थान पर, जहाँ हाल ही में वित्त मंत्री ने स्वयं पहुंचकर वृक्षारोपण कर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था, अब दोबारा कूड़े का ढेर जमा होने लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा सफाई को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। मंत्री के दौरे के समय तो क्षेत्र की सफाई कर दी गई, लेकिन उसके बाद सफाई कर्मी दोबारा उस इलाके में नहीं पहुंचे।
इससे न केवल बदबू और गंदगी फैल रही है, बल्कि हाल ही में लगाए गए पौधों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोग इसे प्रशासनिक उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण बता रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने इस मामले में डीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हो सके और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सके.
