शाहजहांपुर में जल्द शुरू होगा “Citizen Police Cooperation Portal”, जनता और पुलिस के बीच बनेगा डिजिटल पुल

शाहजहांपुर, 12 नवंबर: जनपद की पुलिस अब अपराध नियंत्रण के लिए और अधिक तकनीकी रूप से सशक्त होने जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपराध रोकथाम और जनता से सीधे संवाद की दिशा में एक नई पहल की घोषणा की है। जल्द ही जिले में Citizen Police Cooperation Portal (CPCP) की शुरुआत की जाएगी, जिसके माध्यम से जनता और पुलिस के बीच रियल-टाइम संवाद स्थापित होगा।

एसपी द्विवेदी ने बताया कि कई बार छोटी घटनाएं ही आगे चलकर बड़ी वारदातों का रूप ले लेती हैं। इन्हें समय रहते रोकने के लिए पुलिस का त्वरित एक्शन और जनता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के जरिये नागरिक अपने क्षेत्र की संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों या किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दे सकेंगे। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

एसपी ने कहा, “पुलिस तब और अधिक प्रभावी होती है जब आम जनता उसका सहयोग करती है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि CPCP पोर्टल जनता और पुलिस के बीच विश्वास का डिजिटल पुल बनेगा और इससे अपराधियों पर और अधिक सख्ती से नकेल कसी जा सकेगी। यह पहल जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक आधुनिक और पारदर्शी कदम साबित होगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे : https://readnownews.in/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *