लखनऊ, 20 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान से प्रेरित होकर लायंस क्लब लखनऊ एक परिवार ने नि:क्षय पोषण योजना के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में 10 टीबी रोगियों को एक माह का पूरक पोषक आहार उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. सी.एम. सिंह ने क्षय रोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके अलावा, चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. विक्रम सिंह और पल्मोनरी विभाग के HOD डॉ. अजय वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रमुख सदस्यों में अध्यक्ष लायन मधु श्रीवास्तव, सेक्रेटरी लायन दीप्ति कटियार, VDG-2 लायन दलजीत सिंह ‘टोनी’, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (इवेंट) लायन नवीन झींगरन और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (टीबी) लायन अनीता गुहा शामिल थे। इसके अलावा क्लब के सदस्य लायन नीरू भारद्वाज, लायन शैलेश सिंह, लायन वेद प्रकाश अग्रवाल, लायन रचना बग्गा और लायन नरेश बग्गा ने भी योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन प्रदीप भारद्वाज और लायन सोनू अग्रवाल का मुख्य सहयोग रहा। इस पहल से टीबी रोगियों को पोषण सहायता मिलकर उनकी स्वास्थ्य यात्रा में सहारा मिला और टीबी मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा मिला।
