लखनऊ: सरोजनी नगर में भाजपा की ‘सरदार एकता यात्रा’, माताओं और महिलाओं ने बढ़ाया उत्साह

लखनऊ, 17 नवंबर—सरोजनी नगर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आह्वान पर ‘सरदार एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा स्कूटर इंडिया चौराहा से राजकीय सैनिक स्कूल तक निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा लखनऊ के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, शिव शंकर सिंह चौहान, विनय दीक्षित, रमा शंकर त्रिपाठी और संजीव कुमार मिश्रा ‘फंटन’ सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत आज जो नई ऊंचाइयों को छू रहा है, उसके केंद्र में मातृशक्ति की अदम्य ऊर्जा, क्षमता और नेतृत्व है। उन्होंने मातृशक्ति के त्याग, समर्पण, राष्ट्रभाव और उत्साह को समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति बताया।

डॉ. सिंह ने ‘सरदार @150 एकता यात्रा’ में बड़ी संख्या में उपस्थित सरोजनी नगर की मातृशक्ति का विशेष अभिनंदन भी किया।

यह यात्रा न केवल सरदार पटेल की एकता और अखंडता की दृष्टि को यादगार बनाने का प्रयास थी, बल्कि स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय एकता और समाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रेरित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *