मकर संक्रांति पर पुलिस लाइन में खिचड़ी प्रसाद का वितरण

शाहजहांपुर, 15 जनवरी  – मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पुलिस लाइन शाहजहांपुर में पारंपरिक उत्साह और सौहार्द के साथ खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया और सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व आपसी सौहार्द, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उनका यह भी कहना था कि पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा रहता है, जिससे संगठन की एकजुटता और कार्यक्षमता मजबूत होती है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन में अनुशासन, सहयोग और पारंपरिक उत्साह देखने को मिला।

साथ ही, जनपद के अन्य थानों में भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। थाना रोजा में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पुलिसकर्मियों और आम लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के माध्यम से समाज में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग की भावना को और सशक्त करने का संदेश दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *