बच्चों की कला में बापू का संदेश, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

 बाराबंकी, 4 अक्टूबर: गांधी जयंती सप्ताह के चौथे दिन बाराबंकी स्थित गांधी भवन में एक साथ कला, स्वच्छता और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां एक ओर बच्चों ने रंगों से बापू के स्वच्छता संदेश को जीवंत कर दिया, वहीं दूसरी ओर खेल जगत की हस्तियों को के.डी. सिंह बाबू खेल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बच्चों ने उकेरा स्वच्छता का महत्व

कार्यक्रम की शुरुआत हुई चित्रकला प्रतियोगिता से, जिसमें कुल 44 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को रंगों और कल्पना के माध्यम से खूबसूरती से कागज़ पर उतारा। बच्चों की मासूम मुस्कान, रंग-बिरंगे चित्र और सामाजिक संदेशों से गांधी भवन जीवंत हो उठा।

सीनियर वर्ग में सुजीता, जबकि जूनियर वर्ग में गौरी ने पहला स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल – अदिति शर्मा, आद्या शर्मा और राधामणि शर्मा – ने विजेताओं की घोषणा की:

विजेता सूची:
सीनियर वर्ग:  सुजीता, शनाया सिद्दीकी, साइमा सना
जूनियर वर्ग:    गौरी, लकी यादव, अनोखी रस्तोगी

कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा, “स्वच्छता से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं, यही गांधीजी का मूल संदेश था।”
वहीं गांधी जयंती सप्ताह के अध्यक्ष मो. उमैर किदवई ने बच्चों को गांधीजी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

खेल प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को “के.डी. सिंह बाबू खेल अवार्ड” से नवाजा गया। मुख्य अतिथि नवीन चंद्र तिवारी और पराग अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

सम्मानित खिलाड़ियों में पूर्व हॉकी खिलाड़ी विजय अवस्थी, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी फवाद किदवई, और कुश्ती के उभरते सितारे सूरज यादव ‘गामा’ प्रमुख रहे। इस अवसर पर कई खेल विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि गांधीजी के विचारों और मूल्यों को बच्चों और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना था, जिसमें आयोजक पूर्ण रूप से सफल रहे।

 News by Khadim Abbas Rizvi

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *