एकता व समरसता के पथ पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की यात्रा

रीड नाऊ न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ – 2 अक्टूबर गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती तक राष्ट्रीय लोक दल ने संपूर्ण देश में एकता यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस देशव्यापी एकता यात्रा में किसानों, दलितों, युवाओं, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

रालोद के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री त्रिलोक त्यागी यह जानकारी दी। श्री त्यागी ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री जयंत चौधरी के इस बाबत संकल्प का प्रकटीकरण यह देशव्यापी एकता यात्रा होगी जिसमें जिला व मंडल स्तर पर विविध सम्मेलन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की सभाएं आयोजित की जाएंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 अक्टूबर को तेलंगाना, 5 को राजस्थान, 6 को भुवनेश्वर , 12 को यूपी के अमरोहा व 31 अक्टूबर को बस्ती में पटेल जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वरिष्ठ नेता त्रिलोक त्यागी जी के भी इस यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अनुपम मिश्रा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों का इस देशव्यापी यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए आह्वान करते हुए बताया कि इस यात्रा के दौरान आम जनमानस को पार्टी की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *