उप्र: विनय कटियार ने 2027 में अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने का दावा किया

विनय कटियार ने 2027 में अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने का दावा किया

अयोध्या, छह जनवरी  – राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।

कुर्मी समाज से आने वाले कटियार ने बताया कि अयोध्या उनकी कर्मभूमि है और यही उनका चुनावी मंच रहेगा। उन्होंने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब उनके ही कुर्मी समुदाय के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

71 वर्षीय विनय कटियार ने 1991, 1996 और 1999 में फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2006 में रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव भी लड़ा था, लेकिन कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी से पराजित हो गए थे। कटियार दो बार राज्यसभा सदस्य (2006–2012 और 2012–2018) भी रह चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *