अवैध कॉलोनाइजरों पर कसा शिकंजा, 25 हजार वर्गमीटर में एसडीए की बड़ी कार्रवाई

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नवादा इंदेपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। लगभग 25 हजार वर्गमीटर भूमि पर बिना स्वीकृत लेआउट के विकसित की जा रही कॉलोनी को प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाए गए साइट ऑफिस, बाउंड्रीवाल, प्लॉटों के लिए खड़ी की गई दीवारें व अन्य निर्माणों को गिरा दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना नक्शा पास कराए की जा रही किसी भी तरह की प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह अभियान प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चलाया गया। मौके पर अवर अभियंता, राजस्व टीम व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जेसीबी मशीन से की गई, जिससे अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

प्राधिकरण की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। बिना स्वीकृत कॉलोनी में निवेश करने से भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *