बेसिक स्कूल के छात्रों ने प्राणि उद्यान में जाना वन्य जीवन का महत्व

लखनऊ, 26 अप्रैल 2026 (यूएनएस)। सरोजनीनगर क्षेत्र के बेसिक विद्यालय, बीबीपुर के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने शनिवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और वन्य जीवन के प्रति जागरूक बनाना था।

यह भ्रमण सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया। बच्चों की इच्छा थी कि वे पशु-पक्षियों को करीब से देखें और उनके प्रति प्रेम व संवेदनशीलता विकसित करें।

भ्रमण के दौरान बच्चों के लिए आने-जाने हेतु निःशुल्क बस और जलपान की बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे उनका अनुभव सुरक्षित और आनंददायक रहा। शिक्षिका रीना त्रिपाठी और अन्य शिक्षकगणों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर मुकुलचन्द्र पांडेय, पूर्णिमा कश्यप, अशोक कुमार सिंह, शिखा अस्थाना, शशि बाला और मीनाक्षी श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे और बच्चों का मार्गदर्शन किया।

प्राणि उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष शुक्ला का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके नेतृत्व में प्राणि उद्यान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया गया है और बच्चों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

इस शैक्षणिक भ्रमण ने बच्चों को न केवल वन्य जीवन के बारे में नई जानकारी दी, बल्कि उन्हें प्रकृति के संरक्षण के प्रति भी प्रेरित किया। विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव ज्ञानवर्धक और यादगार साबित हुआ।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *