इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जूनियर्स का रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ, 15 नवंबर: इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, इन्दिरा नगर में आज जूनियर्स का सीनियर्स द्वारा एक भव्य और रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री शहला हक़ और मुख्य शैक्षिक प्रमुख सुश्री ज़र्रीन अब्बास के साथ महाविद्यालय प्रबन्धक डॉ॰ के. एस. बज़्मी यूनुस, निदेशक के. एस. फै़ज़ी यूनुस, सचिव के. एस. सैफ़ी यूनुस, प्रधानाचार्या (ई.पी.सी.) श्रीमती सहर सुल्तान, प्राचार्या (इ.जी.डी.सी.) डॉ॰ सीमा खान सहित सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्नातक एवं परास्नातक की छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दृष्टि द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद स्नातक और परास्नातक के 15-15 प्रतिभागियों ने अपने-अपने परिचय प्रस्तुत किए। बी.एड. की सामिया और सौम्या ने मसप-ढोलना पर नृत्य कर मंच पर जीवंतता का संचार किया। इसके अलावा श्रेया, अनम, शिखा, सामिया और नेहा ने बॉलीवुड गीत पर समूह नृत्य से माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी चक्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बी.ए. की कृतिका, प्रतीक्षा और अनामिका ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर उत्साह बढ़ाया। संस्कृति और खुशी ने ‘स्वीटी तेरा ड्रामा’ पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। तीसरे चक्र में प्रतिभागियों की रूचि के अनुसार विभिन्न क्रियाकलाप कर प्रतियोगिता जारी रही। निर्णायक की भूमिका सुश्री ज़ररीन अब्बास और डॉ॰ आयशा अब्बासी ने निभाई।

सचिव के. एस. सैफ़ी यूनुस ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मविश्वास व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत छात्राओं को खिताब भी प्रदान किए गए। खूबसूरत आँखों का खिताब खुशबू और सानिया को, खूबसूरत मुस्कुराहट का खिताब अंकिता और यूवी जायसवाल को, खूबसूरत बालों का खिताब रोशनी और इकरा को और खूबसूरत पोशाक का खिताब निमिषा और पलक को मिला।

फाइनल राउंड के पश्चात मिस फ्रेशर 2025 का खिताब कशना गौरव (स्नातक) को, प्रथम रनर-अप जाह्नवी को और द्वितीय रनर-अप इलमा को दिया गया। वहीं मिस 2025 फ्रेशर परास्नातक का खिताब नूर फातिमा को, प्रथम रनर-अप प्रतीक्षा सरकार और द्वितीय रनर-अप इसदा एमन को प्रदान किया गया। आयोजकों ने विजेताओं को सफलता की शुभकामनाएं दी और अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में और प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे : https://readnownews.in/

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *