यूपी बीजेपी नई टीम 2027: पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री

लखनऊ, 25 जून 2026 (यूएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम की घोषणा कर दी। जारी सूची में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने के साथ विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। नई टीम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश संगठन में बाराबंकी जिले को भी विशेष प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व सांसद प्रियंका रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद उपेंद्र रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं।

प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को सौंपी गई है।

प्रदेश मंत्रियों की सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को स्थान दिया गया है।

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा को सौंपी गई है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अशोक रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज कुशवाहा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड बनाए गए हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्षों में पश्चिम क्षेत्र से नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र से पूरन सिंह लोधी, कानपुर क्षेत्र से रामकिशोर साहू, अवध क्षेत्र से अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र से अशोक चौरसिया तथा गोरखपुर क्षेत्र से विनोद चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई संगठनात्मक टीम में महिला, युवा, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह नई टीम आगामी चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *