भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन में संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 21 मई 2026 । भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय में गुरुवार को संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने बंथरा के अंबरपुर निवासी मुकेश कुमार तिवारी (पिंटू) को प्रदेश महासचिव, बंथरा बाजार निवासी सौरभ गुप्ता (शेरा) को मंडल उपाध्यक्ष तथा उमेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने कहा कि संगठन लगातार किसानों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *