मुलायम परिवार को बड़ा झटका, अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।

भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक यादव, लखनऊ के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वह सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों से अपेक्षाकृत दूर रहते थे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं।

प्रतीक यादव के निधन के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *