चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 3.57 लाख के पार

देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के बाद अब तक चारधाम यात्रा के तहत चारों धामों में कुल 3,57,007 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिली, जहां अब तक 1,86,318 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। कपाट खुलने के पहले ही दिन यहां करीब 38,000 श्रद्धालुओं की भारी आमद दर्ज की गई।

वहीं बदरीनाथ धाम में 69,044 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा गंगोत्री धाम में 50,753 और यमुनोत्री धाम में 50,892 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा की शुरुआत हुई थी, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

प्रशासन का कहना है कि बेहतर यात्रा प्रबंधन और व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो रहे हैं। वहीं हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस बार यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 24 लाख के पार पहुंच चुका है, जो श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को दर्शाता है।

चारधाम यात्रा में उमड़ रही यह भीड़ एक बार फिर साबित कर रही है कि आस्था और विश्वास के केंद्र के रूप में उत्तराखंड के हिमालयी धामों का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *