माँ गंगा पर टिप्पणी को लेकर सपा प्रमुख पर डॉ. राजेश्वर सिंह का तीखा प्रहार

लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव द्वारा माँ गंगा को लेकर दिए गए हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार बताया है।

विधायक ने कहा कि माँ गंगा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मूल आधार हैं, जिनका स्थान केवल एक नदी का नहीं बल्कि मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी शक्ति के रूप में है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र विषयों को राजनीतिक बयानबाज़ी का हिस्सा बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य और दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि यह वही सोच है जिसने पहले भी रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और राम मंदिर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अब माँ गंगा की पवित्रता को राजनीति का साधन बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो सनातन परंपराओं को कमजोर करने की मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि माँ गंगा किसी भी प्रकार की राजनीति का विषय नहीं हो सकतीं, बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र हैं। इस प्रकार के बयान समाज में विभाजन पैदा करते हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

देशवासियों से अपील करते हुए विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था के सम्मान के लिए जागरूक और मुखर होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी, जो परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान करे।

अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि माँ गंगा की पवित्रता और सम्मान बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *