शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस, अजय राय ने वाराणसी में की मुलाकात

वाराणसी, 24 फरवरी (RNN)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मंगलवार को श्री विद्यामठ में मुलाकात की और कहा कि इस कठिन समय में पूरी कांग्रेस पार्टी शंकराचार्य के साथ खड़ी है।

राय ने आरोपों को “झूठा” बताते हुए कहा कि इस प्रकरण के विरोध में प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गलत हो रहा है तो प्रधानमंत्री को इस पर चुप नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन परंपरा का अपमान है और कांग्रेस धर्म तथा उसके संरक्षकों के साथ खड़ी है। राय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में संतों और ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है तथा धर्म की आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है।

इस मामले में अदालत ने स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज की याचिका पर शनिवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य आरोपियों के खिलाफ दो नाबालिग लड़कों के यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद देर रात शंकराचार्य, उनके एक शिष्य और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *