फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में जलालाबाद में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर (जलालाबाद), 23 फरवरी। प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में जलालाबाद में विभिन्न सामाजिक संगठनों के युवाओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौराहे से जुलूस निकालकर तहसील परिसर तक मार्च किया। इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल, अखिल भारतीय युवा शक्ति सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। उनका आरोप है कि फिल्म की विषयवस्तु से एक समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

प्रदर्शनकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म के कुछ प्रसंगों को लेकर समाज के एक वर्ग में आपत्ति है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फिल्म की सामग्री की जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।

उपजिलाधिकारी प्रभात राय ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को भेजकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *