दुबग्गा डिपो की बस में छूटा मोबाइल लौटाया, यात्री ने जताया आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के दुबग्गा डिपो की इलेक्ट्रिक बस संख्या यूपी-32RN 1508 में एक यात्री का मोबाइल फोन छूट गया, जिसे बस के परिचालक ने ईमानदारी दिखाते हुए डिपो में जमा करा दिया।

जानकारी के अनुसार, यात्री प्रदीप यात्रा के दौरान अपना मोबाइल बस में ही भूल गए थे। बाद में मोबाइल पर कॉल आने पर डिपो प्रशासन को इसकी सूचना मिली।

दुबग्गा डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित यात्री से संपर्क स्थापित किया और उन्हें डिपो बुलाया। पहचान की पुष्टि के बाद मोबाइल सही स्थिति में उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर यात्री प्रदीप ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की ईमानदारी और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

परिवहन निगम अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवा भावना के साथ कार्य किया जाता रहेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *