हिन्दू युवा वाहिनी की छवि खराब करने के प्रयास का आरोप


जिला व महानगर अध्यक्ष ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर। हिन्दू युवा वाहिनी शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और संगठन की छवि धूमिल करने के कथित प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के कुछ पूर्व पदाधिकारी एवं असामाजिक तत्व हिन्दू युवा वाहिनी के नाम से मिलते-जुलते नामों का प्रयोग कर गलत और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इससे संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर संगठन को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने, ऐसे तत्वों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें उपाध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) अमित दीक्षित, संगठन महामंत्री शुभम मिश्रा, महामंत्री नीरज वर्मा एवं महामंत्री प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *