यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वाड घोषित

18-18 खिलाड़ियों के साथ तैयार हुईं टीमें, 14 अगस्त से लखनऊ और कानपुर में होगा रोमांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन के बाद सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने 18 सदस्यीय अंतिम स्क्वाड की घोषणा कर दी है। अब सभी टीमों का पूरा फोकस 14 अगस्त से शुरू होने वाले मुकाबलों पर रहेगा।

इस बार यूपी टी-20 लीग का आयोजन पहली बार दो शहरों—लखनऊ और कानपुर में किया जाएगा। लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर बड़ा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि मिनी ऑक्शन के बाद सभी फ्रेंचाइजियों ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित संयोजन तैयार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सीजन में खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का बेहतर अवसर मिलेगा और दर्शकों को पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

इस सीजन में भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह, कर्ण शर्मा, प्रियम गर्ग, मोहसिन खान, कार्तिक त्यागी, विप्रज निगम, समीर रिजवी, रवि सिंह, नमन तिवारी, प्रशांत वीर, जीशान अंसारी, करण शर्मा, उपेंद्र यादव, अभिनंदन सिंह, स्वस्तिक चिकारा, आर्यन जुयाल और विशाल निषाद जैसे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके खिलाड़ी भी विभिन्न फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छहों टीमों के अंतिम स्क्वाड
लखनऊ फाल्कन्स (LF)

भुवनेश्वर कुमार, समीर चौधरी, कार्तिकेय सिंह, आराध्य यादव, अभिनंदन सिंह, आशु बाजवा, अली जाफिर मोहसिन, किशन कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सरोज, कृतज्ञ सिंह, मोहम्मद सैफ, नवनीत कुमार, प्रियम गर्ग, रोहित द्विवेदी, सत्यम पांडेय, सुधांशु सोनकर, विप्रज निगम, यशु प्रधान।

गौर गोरखपुर लायंस (GGL)

शिवम चौधरी, अब्दुल रहमान, अभय प्रताप सिंह, अभिनव सिंह, अंकित चौधरी, आर्यन चौधरी, आर्यन जुयाल, हरदीप सिंह, निशांत कुशवाहा, पार्थ पालावत, प्रिंस यादव, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ यादव, स्पर्श जैन, तीरथ सिंह, वासु वत्स, विशाल निषाद।

कानपुर सुपरस्टार्स (KSS)

कर्ण शर्मा, यशोवर्धन सिंह, प्रियांशु पांडेय, आकिब खान, आदर्श सिंह, अजय कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, इंजमाम हुसैन, मोहम्मद अमान, मोहसिन खान, पंकज कुमार, समीर रिजवी, सत्यम संघू, सौभाग्य मिश्रा, शक्ति वर्मा, शिवम बंसल, शुभम मिश्रा, विनीत पंवार।

काशी रुद्रास (KR)

करण शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, अर्नव बलियान, अटल बिहारी राय, दीपांशु यादव, कार्तिक यादव, मानव सिंधु, मोहम्मद शारिम, ऋषभ राजपूत, साहब युवराज सिंह, सक्षम राय, शुभम चौबे, सुनील कुमार, उपेंद्र यादव, उवैस अहमद, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जायसवाल।

मेरठ मावेरिक्स (MM)

रिंकू सिंह, करण चौधरी, आरुष गोयल, अक्षय दुबे, दिव्यांश राजपूत, दिव्यांश जोशी, इशु शर्मा, कार्तिक त्यागी, कुणाल यादव, रितिक वत्स, रितुराज शर्मा, स्वस्तिक चिकारा, विजय कुमार, विशाल चौधरी, वसीम मिर्जा, यश गर्ग, युवराज नागर, जीशान अंसारी।

नोएडा किंग्स (NK)

आदित्य शर्मा, अंचित यादव, अनिवेश चौधरी, दीपक राजपूत, कार्तिक सिद्धू, कुणाल त्यागी, शुभम गौतम, माधव कौशिक, नमन तिवारी, पीयूष सिंह, प्रशांत वीर, रजत संसेरवाल, रवि सिंह, शौर्य सिंह, शिवा सिंह, शोएब सिद्दीकी, सिद्धार्थ चौधरी, वंश।

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में युवा प्रतिभाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का यह मिश्रण प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाने का संकेत दे रहा है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब 14 अगस्त से शुरू होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां प्रदेश के उभरते सितारों को अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Share this newsWhatsAppFacebookX

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *