मकर संक्रांति पर हनुमत धाम में भव्य भंडारा

शाहजहांपुर, 15 जनवरी  – पावन पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शाहजहांपुर स्थित हनुमत धाम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर और मेयर अर्चना वर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम में पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ खिचड़ी भोग का आनंद लिया। हनुमत धाम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

मकर संक्रांति की परंपरा को निभाते हुए मेयर अर्चना वर्मा ने पतंग उड़ाकर पर्व की खुशियों में भाग लिया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *