बंडा में मकान ध्वस्तीकरण विवाद: पीड़ित परिवार ने डीएम से न्याय की मांग, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

शाहजहांपुर जिले के बंडा नगर पंचायत क्षेत्र में मकान तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समर सहारा, शाहजहांपुर निवासी लखविंदर कौर ने पुवायां क्षेत्र के विधायक चेतराम और उनके पुत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 में उन्होंने ग्राम बिलसड़ी बुजुर्ग निवासी रमेश चंद्र से जमीन खरीदी थी, जिस पर बने मकानों में उनका परिवार रह रहा था। उनका आरोप है कि 25 फरवरी 2026 को विधायक के पुत्र नीरज पासवान कुछ लोगों के साथ नगर पंचायत बंडा की जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया।

लखविंदर कौर का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर जब वे परिवार सहित मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकियां दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान गिराकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि वे लंबे समय से भाजपा समर्थक रहे हैं और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक के पक्ष में काम भी किया था, लेकिन अब उनके साथ अन्याय हुआ है।

पीड़िता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर की और प्रार्थना पत्र सौंपा। उनका कहना है कि यदि जिला स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वे मुख्यमंत्री दरबार तक मामला ले जाएंगी।

इस संबंध में विधायक चेतराम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *