छोटे लाट साहब जुलूस को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सुरक्षा पर जोर

शाहजहांपुर में आगामी छोटे लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी 2026 को रामचन्द्र मिशन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में शहर के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। सीओ नगर पंकज पंत ने सभी से जुलूस को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकालने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि त्योहार और धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

जनपद पुलिस द्वारा आगामी जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *