बंडा में विहिप का रामोत्सव आयोजित, सामाजिक एकजुटता और समरसता पर दिया गया जोर

शाहजहांपुर, RNN। जनपद के बंडा स्थित खंड विकास परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री दीपक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप समाज को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त जाति-पांति के भेदभाव को समाप्त कर सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज की मजबूती के लिए संगठनात्मक एकता को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में विभाग मंत्री अशनील सिंह, जिला अध्यक्ष के.के. गुप्ता, प्रांत सह संयोजक राहुल, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर सिंह, जिला आयोजक अजीत, सह संयोजक उदयराज, प्रखंड अध्यक्ष आकाश, प्रखंड मंत्री पवन, सह मंत्री अमन, उपाध्यक्ष मिथलेश, नगर अध्यक्ष जगतनारायण, मंत्री शिवम, गौ रक्षा प्रमुख संतोष, अनुप दीक्षित और आशीष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज की एकता एवं समरसता के संकल्प के साथ किया गया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *