लखनऊ। डीपीएस एल्डेको में आयोजित अंडर-14 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में अवध क्रिकेट अकादमी ने नॉर्थ वेस्ट क्रिकेट अकादमी (डीपीएस) को रोमांचक मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अवध क्रिकेट अकादमी ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ वेस्ट क्रिकेट अकादमी को 181 रनों पर ऑल आउट कर दिया। नॉर्थ वेस्ट की ओर से सार्थक ने 40 रन, आरव ने 23 रन और आदित्य पांडेय ने 21 रन बनाए।
अवध की गेंदबाजी में पार्थ पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अबीर ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवध क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सिद्धार्थ ने 44 रन, ईशान ने 33 रन और अमय माथुर ने 14 रनों का योगदान दिया। नॉर्थ वेस्ट की ओर से आरव ने 2 विकेट लिए।
अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पार्थ पांडेय को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
अगला मुकाबला नॉर्थ वेस्ट क्रिकेट अकादमी और रायबरेली के बीच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली प्रमुख टीमें हैं—अवध क्रिकेट अकादमी, रायबरेली, नॉर्थ वेस्ट क्रिकेट अकादमी और उन्नाव।
इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साह और खेल कौशल देखने लायक रहा, जिससे भविष्य के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की झलक मिली।
