विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर को बड़ी सौगात, ₹157 करोड़ की लागत से बनेगा साउथ सिटी-रजनीखंड आरओबी

लखनऊ,RNN। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से उत्तर रेलवे के सुल्तानपुर-उतरेठिया रेल खंड पर साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच रेलवे लाइन पर ₹157 करोड़ की लागत से 2-लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सरोजनीनगर क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

उन्होंने बताया कि इस आरओबी के निर्माण से रायबरेली रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और एसजीपीजीआई तथा तेलीबाग के आसपास स्थित सैकड़ों कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

डॉ. सिंह ने कहा कि इस परियोजना की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। विशेष रूप से कर्नल सत्येंद्र सिंह एवं स्थानीय नागरिकों ने लगातार इस मुद्दे को उठाया था, जिसे अब स्वीकृति मिलना जनभावनाओं का सम्मान है।

उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र के निवासियों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी बेहतर करेगी और समय की बचत सुनिश्चित करेगी। यह प्रदेश में आधुनिक और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है।

अंत में उन्होंने इस जनोपयोगी पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *