फायरबॉल्स मास्टर्स की जीत में साकेत मिश्रा का अर्धशतक

मैन ऑफ द मैच साकेत मिश्रा की शानदार अर्धशतकीय पारी


चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच साकेत मिश्रा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केवीजीएन को तीन विकेट से शिकस्त दी।

चौक स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवीजीएन की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। टीम की ओर से ऋषिल टंडन ने 38 रन, रेहान ने नाबाद 35 रन, विवेक यादव ने 27 रन और राशिद ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। फायरबॉल्स मास्टर्स की तरफ से सवेंद्र सिंह और अजय कुमार लाल को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में फायरबॉल्स मास्टर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट खोकर 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज शमी उल हक केवल आठ रन ही बना सके, लेकिन साकेत मिश्रा ने 34 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा।

उनका अच्छा साथ सौरभ सक्सेना (नाबाद 26 रन), अनिल सिंह (नाबाद 24 रन) और गुरबिंदर सिंह (17 रन) ने दिया। केवीजीएन की ओर से रेहान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *