Read Now News Read Now News Hindi Samachar
E-Magazine Admin

सपा कार्यालय के बाहर लगा राजभर हत्याओं का पोस्टर, ओपी राजभर बोले- साफ लिखो हत्या किसने की

लखनऊ, 27 मई 2026 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई हत्याओं का लेखा-जोखा पेश करते हुए राजभर समुदाय के लोगों की मौतों का मुद्दा उठाया गया है।

सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2024 से 2026 के बीच भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजभर समाज के कई लोगों की हत्या हुई है। पोस्टर में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बाराबंकी, कुशीनगर और संतकबीर नगर समेत कई जिलों का उल्लेख करते हुए मृतकों के नाम और मृत्यु का वर्ष भी लिखा गया है।

पोस्टर सामने आने के बाद प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पोस्टर में यह भी साफ-साफ लिखा जाना चाहिए कि हत्या किसने की है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “सिर्फ गिनती बताने से काम नहीं चलेगा। अगर दम है तो यह भी लिखो कि हत्या करने वाला कौन था। बाराबंकी में दिनदहाड़े हत्या करने वाला समाजवादी पार्टी से जुड़ा यादव था, यह भी जनता को बताया जाना चाहिए।”

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पोस्टर लगाने वाले लोग केवल राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि “ये समाजवादी पार्टी के लोडर हैं। अगर सच दिखाना है तो पूरी सच्चाई लिखें कि हत्या किसने की।”

पोस्टर को लेकर राजधानी की राजनीति गरमा गई है और दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *