राम चरण के बर्थडे पर पिता चिरंजीवी ने लुटाया प्यार, बचपन की तस्वीरें शेयर कर कहा- आप मुझे गर्व महसूस कराते हैं

हैदराबाद। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण ने 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें फैंस, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। वहीं, उनके पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी बेहद भावुक अंदाज में बेटे को जन्मदिन की बधाई दी, जिसका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चिरंजीवी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर उनके बचपन की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावनात्मक संदेश भी लिखा, जिसने फैंस का दिल छू लिया।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “चरण बाबू, बचपन में मेरा हाथ थामने से लेकर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक, आप मुझे सचमुच गर्व महसूस कराते हैं। जिस तरह आप सिनेमा और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाते हैं, परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी, ईश्वर में विश्वास, अनुशासन और आपके मूल्य— जब भी मैं यह सब देखता हूँ, आपके लिए मेरा प्यार और सम्मान और भी गहरा हो जाता है।”

चिरंजीवी ने आगे बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद और फैंस का प्यार उन्हें हमेशा नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। उनके इस भावुक संदेश और तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही अपनी नई फिल्म पेड्डी में नजर आएंगे। हाल ही में उनके जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *