तीन दिवसीय प्रवास पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे मोहन भागवत, शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

गोरखपुर, 14 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान वे संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल होंगे।

अपने प्रवास के दौरान डॉ. भागवत जिला, विभाग और प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को सरसंघचालक सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रांत भर से विभिन्न जाति, वर्ग और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसी दिन वे एक प्रमुख जन गोष्ठी में भी सम्मिलित होंगे, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहेंगे।

16 फरवरी को डॉ. भागवत कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक करेंगे। इस बैठक में शताब्दी वर्ष के आयोजन की प्रगति की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति और कार्यक्रमों की योजना तय की जाएगी।

संघ पदाधिकारियों के अनुसार यह प्रवास संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करने और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *