ठंड में सेवा की मिसाल: सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बांटे 10 हजार कंबल

लखनऊ। कड़ाके की ठंड के बीच सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में मानवीय संवेदना और सेवा का प्रेरक दृश्य देखने को मिला। भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को आशियाना स्थित अपने आवास पर वृहद कंबल वितरण अभियान चलाकर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सभी छह मंडलों के 150 से अधिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों को 10 हजार कंबल सौंपे गए, ताकि वे इन्हें क्षेत्र के असहाय व जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सकें।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय या अकेला न रहे, यही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यह कंबल वितरण अभियान हर वर्ष नियमित रूप से चलाया जाता है और इस वर्ष अब तक 25 हजार से अधिक कंबल वितरित किए जा चुके हैं। कार्यकर्ताओं, तारा शक्ति केंद्र संचालिकाओं और जागरूक नागरिकों की सहभागिता से यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

इस मौके पर विधायक ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर जनसमस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सरेयां, चंद्रावल निवासी मेधावी छात्रा पल्लवी गौतम को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कंबल वितरण अभियान और संवाद कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. राजेश्वर सिंह ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि संकट के समय समाज के साथ खड़े रहना भी है। सरोजनीनगर में यह पहल सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मजबूत मिसाल बनकर उभरी है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *