लखनऊ, RNN।24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 2 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 8:00 बजे से शुरू होंगे।
लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बी.आर. वरुण ने बताया कि ट्रायल अंडर-20 पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों का जन्म 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2008 के बीच होना अनिवार्य है।
उन्होंने जानकारी दी कि 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 8 और 9 अप्रैल 2026 को प्रयागराज में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी इसी प्रतियोगिता में लखनऊ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9415027942 पर संपर्क कर सकते हैं।
