ताइक्वांडो की पहली सीढ़ी पार, 20 खिलाड़ियों को मिली यलो बेल्ट

लखनऊ, RNN । विश्वनाथ एकेडमी आशियाना में ताइक्वांडो के नव प्रशिक्षुओं के लिए वह पल बेहद खास रहा, जब उन्हें पहली बार यलो बेल्ट पहनाई गई। स्कूल परिसर में आयोजित बेल्ट वितरण समारोह में 20 खिलाड़ियों को यलो बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मो. नदीम (देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो पदक विजेता खिलाड़ी और अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर) तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी, 11 गोरखा रेजीमेंट) ने खिलाड़ियों को यलो बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया। जैसे ही खिलाड़ियों को उनकी पहली बेल्ट मिली, उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलकने लगी।

मुख्य अतिथि मो. नदीम ने कहा कि ताइक्वांडो में बेल्ट प्रणाली खिलाड़ियों की प्रगति और अनुशासन का प्रतीक होती है। प्रशिक्षण शुरू करने के बाद पहली परीक्षा पास करने पर खिलाड़ियों को यलो बेल्ट दी जाती है, जो उनकी सीखने की यात्रा का महत्वपूर्ण चरण है।

इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य चारु खरे ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्वनाथ एकेडमी आशियाना शाखा के इंचार्ज संजय मिश्रा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा तथा ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *