डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से एआईएमटी में पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

मोहनलालगंज स्थित अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) में ‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स – द गार्जियंस ऑफ द ग्रीन’ के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 महाविद्यालयों के 85 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़े भैया श्री रामेश्वर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विजेताओं को ₹1,00,000, ₹50,000 एवं ₹25,000 की पुरस्कार राशि आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित ‘युवा उत्सव 2.0’ में प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त तथा डॉ. राजेश्वर सिंह विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “प्रकृति संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिस प्रकार युवा नीट, आईआईटी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अनुशासन और सजगता अपनाते हैं, उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता आवश्यक है।” उन्होंने बताया कि 1972 में पृथ्वी अति-उपभोग दिवस वर्ष के अंत में आता था, जबकि 2025 तक यह जुलाई–अगस्त में पहुंच गया है, जो प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन का संकेत है। पिछले सौ वर्षों में वैश्विक तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि और लखनऊ में बीते 20 वर्षों में भूमिगत जलस्तर में 20 मीटर से अधिक गिरावट को उन्होंने गंभीर चिंता का विषय बताया।

प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, सरस्वती मेडिकल कॉलेज, आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहित अनेक शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री अम्बिका मिश्रा, डॉ. श्वेता द्विवेदी, नंदजा मिश्रा, अमृतांशु शेखर आज़ाद एवं समस्त अंबालिका टीम को शुभकामनाएँ दी गईं। समापन “प्रकृति भी हमारी, लोकतंत्र भी हमारा” के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *