मौलाना इक़बाल कादरी की ओर से रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन, अखिलेश यादव सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल

लखनऊ, RNN। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इक़बाल कादरी द्वारा रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिलेश यादव और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक रविदास मेहरोत्रा सहित शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अज़ान होते ही सभी रोज़ेदारों ने एक साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार किया। इफ्तार के बाद अदा की गई नमाज़ में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारा कायम रहने की विशेष दुआ की गई। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की जीत और उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की भी दुआ की गई।

इफ्तार पार्टी में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय महासचिव यामीन खान सहित कई धार्मिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें सर्वश्री स्वामी अप्रितानन्द, संत मंसा सिंह, मौलाना सैय्यद कलीम अशरफ, मौलाना सैय्यद सिराजुद्दीन अशरफ, मौलाना सैय्यद अदनान अशरफ, मौलाना सैय्यद समदानी अशरफ, मौलाना सैय्यद समनानी अशरफ, मौलाना सैय्यद यजदानी अशरफ, मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली, मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना अब्दुल्ला नदवी और मौलाना फरमान नदवी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *