लखनऊ के डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय बने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के मैनेजर

लखनऊ, 03 अप्रैल 2026। भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी। तीन मैचों की यह सीरीज तीन से पांच अप्रैल 2026 तक कोलंबो में खेली जाएगी।

डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन फॉर क्रिकेट (डीएएफसी) और श्रीलंका क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सीरीज के लिए लखनऊ के डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।

डीएएफसी के महासचिव संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और तीन अप्रैल की शाम को भारत-श्रीलंका सीरीज का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच चार अप्रैल को सुबह नौ बजे खेलेगी। इसके बाद दूसरा मैच उसी दिन दोपहर दो बजे से खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय वर्तमान में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) तथा रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ के निदेशक हैं। उन्हें खेल प्रबंधन, आयोजन और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

इस अवसर पर आरएसजी, लखनऊ के निदेशक हर्षवर्धन सिंह तथा निदेशक-ऑपरेशंस अजय सेठी ने डॉ. पाण्डेय को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल उनके लिए, बल्कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश के खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *