डीपीएस लखनऊ में लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2026 संपन्न शिक्षकों व छात्र खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट खेल कौशल

लखनऊ, 5 फरवरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) लखनऊ में आयोजित लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2026 का बुधवार को सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन 2 फरवरी से विद्यालय परिसर स्थित टेनिस कोर्ट पर किया गया था। समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुश्री मनीषा अंथवाल, खेल विभागाध्यक्ष (HOD स्पोर्ट्स) श्री प्रदीप चंद सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में शिक्षकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। एकल एवं युगल वर्ग में हुए मुकाबलों में अभय सिंह, आकाश गुप्ता, पुनीत कुमार, राहुल शर्मा, संजीव यादव तथा विजय सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया।

प्राचार्य सुश्री मनीषा अंथवाल ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय की समग्र विकास नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। खेल विभागाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शिक्षकों और छात्रों दोनों को सकारात्मक रूप से प्रेरित करती हैं।

इसके साथ ही प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। अंडर-8 से अंडर-16 आयु वर्ग तक खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

अंडर-8 (बालक-बालिका मिश्रित वर्ग)
हिदांश यादव (जयपुरिया स्कूल) विजेता रहे, जबकि सतविक सिंह (द मिलेनियम स्कूल) उपविजेता बने।

अंडर-10 बालक वर्ग-
अव्यन जैन ने प्रथम तथा अभिराज राजपूत (जयपुरिया स्कूल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-10 बालिका वर्ग-
स्वर्णिम पांडे (डीपीएस एल्डेको) विजेता रहीं और कनिष्का पाठक (एलपीएस वृंदावन) उपविजेता रहीं।

अंडर-12 बालिका वर्ग-
शुभी रंजन (डीपीएस एल्डेको) ने प्रथम तथा वीरिका अग्रवाल (डीपीएस एक्सटेंशन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-12 बालक वर्ग-
अद्विक जैन (एपीएस नेहरू रोड) विजेता बने, जबकि रुद्रांश पांडे (जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल) उपविजेता रहे।

अंडर-16 बालक वर्ग-
आर्यन चौहान (ला मार्टिनियर कॉलेज) ने प्रथम तथा अभय पाल (डीपीएस एल्डेको) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-16 बालिका वर्ग-
आशी (द मिलेनियम स्कूल) विजेता रहीं और इक्षिता रंजन (डीपीएस एल्डेको) उपविजेता रहीं।

तिरंगे के सम्मान के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता ने टीमवर्क, अनुशासन और खेल कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

डीपीएस लखनऊ एक प्रमुख सीबीएसई संबद्ध संस्थान है, जो विगत 25 वर्षों से शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *