जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 10 फरवरी को

लखनऊ — पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 10 फरवरी 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के जूनियर बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना है।

प्रतियोगिता में सहभागिता के इच्छुक खिलाड़ी मानदेय हैंडबॉल प्रशिक्षक, लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण संबंधी विवरण के लिए मोबाइल नंबर 9580720001 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *