Bigg Boss 19 Highlights: झगड़े, धमकियां और माइक निकालकर रख देने तक का ड्रामा

बिग बॉस 19 का आज का एपिसोड पूरी तरह ड्रामे और लड़ाई-झगड़े से भरा रहा। हमेशा की तरह घर में बहस और चीख-पुकार देखने को मिली, लेकिन इस बार मामला और भी गरमा गया।

सबसे ज्यादा हंगामा अभिषेक और अमल के बीच देखने को मिला। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई तक पहुँचने लगी। इसी बीच कुनिका भी इस बहस में शामिल हो गईं और अभिषेक-अमल को काफी कुछ सुनाया। माहौल इतना गरमाया कि घर का हर सदस्य तनाव में आ गया।

इस बीच बिग बॉस ने घरवालों को चेतावनी दी कि वो धमकियों का सहारा न लें। लेकिन घरवाले बिग बॉस की बात का विरोध करते हुए एकजुट हो गए और अपने-अपने माइक निकालकर रख दिए। यह कदम शो के इतिहास में एक और बड़ा विवाद बन सकता है।

आज के एपिसोड ने साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में बिग बॉस 19 और भी ज्यादा ड्रामाई और विवादित होने वाला है। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बिग बॉस इस बगावती रवैये पर क्या सख्त कदम उठाते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *