ईरान ने परमाणु बम बनाने की कोशिश की तो ‘कयामत ढा’ देंगे… ट्रंप की चेतावनी, इजरायल को भी हड़काया

फ्रांस के एवियन-ले-बैं में आयोजिक G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान को जमकर खरीखोटी सुनाई है। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा है कि ईरान डील में साफ कहा गया है कि तेहरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा। इसके अलावा उन्होंने इजरायल को भी नसीहत दी। ट्रंप ने कहा कि हर बार हमले में किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग को गिराने का जरूरत नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि अमेरिका के बिना इजरायल का अस्तित्व ही नहीं होता। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके बिना इजरायल नहीं होता, क्योंकि दूसरा कोई अमेरिकी राष्ट्रपति वो सब करने को तैयार नहीं था, जो उन्होंने किया है।

ईरान के परमाणु हथियारों पर ट्रंप की दो-टूक

G7 समिट के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार न हो, और यह बात साफ-साफ कही गई है।” ट्रंप ने आगे कहा कि अगर इस्लामिक रिपब्लिक परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करता है, तो उस पर आफत टूट पड़ेगी। ट्रंप ने लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि वह हिजबुल्लाह से “बहुत लंबे समय से लड़ रहा है और बहुत से लोग मारे जा रहे हैं।”

ट्रंप ने इजरायल को दी कड़ी नसीहत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “जब आप किसी को ढूंढ रहे हों तो हर बार अपार्टमेंट बिल्डिंग को गिराने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि उन अपार्टमेंट बिल्डिंग में बहुत से लोग रहते हैं – और वे सभी हिजबुल्लाह के सदस्य नहीं होते।” ट्रंप ने आगे कहा, “मैंने इजरायल को सुझाव दिया कि वह हिजबुल्लाह से निपटने का काम सीरिया को सौंप दे, क्योंकि सच कहूं तो मुझे लगता है कि वे यह काम बेहतर ढंग से कर पाएंगे।” ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के बिना “इजरायल का अस्तित्व ही नहीं होता।” उन्होंने कहा: “मेरे बिना इजरायल नहीं होता, क्योंकि कोई दूसरा राष्ट्रपति वह काम करने को तैयार नहीं था जो मैंने किया।”

ट्रंप ने नेतन्याहू और हिजबुल्लाह को लेकर क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नेतन्याहू के साथ उनके “बहुत अच्छे संबंध” रहे हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री को “लेबनान के मामले में ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल के लेबनान पर हमला करने के बावजूद अमेरिका-ईरान डील कायम रह सकती है, तो ट्रंप ने कहा: “हां, रह सकती है।” ट्रंप ने लेबनान में चल रहे संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, “मैं उसे छोटी-मोटी लड़ाई मानता हूं… ईरान वाला मामला बड़ा है, लेकिन वहां एक छोटी-सी दिक्कत है जो बार-बार सिर उठाती रहती है और वह है हिजबुल्लाह।”

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *