युवाओं के लिए खुशखबरी: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक, फॉरेस्ट गार्ड समेत कई पदों पर बंपर भर्ती

लखनऊ, 16 जून। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इन भर्तियों के जरिए प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक चलेगी।

वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) के 708 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सुरक्षा एवं प्रशिक्षण क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगी।

इसके अलावा प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के कुल 295 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। यह भर्ती विशेष रूप से पीईटी-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक जारी रहेगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने की अपील की है। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *