कैंची धाम मेले में उमड़ा आस्था जनसैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

हल्द्वानी, 15 जून (आरएनएन)। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम 62वें स्थापना दिवस मेले का शुभारंभ सुबह 5 बजे की आरती के साथ शुरू किया गया। देर रात से ही बाबा नीब करौरी के दरबार में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह की आरती के बाद दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

वहीं मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड दिखाई दिया। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। भारी पुलिस बल की तैनाती, शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था और रूट डायवर्जन प्लान के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कराने की तैयारी की गई है।

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के 62वें स्थापना दिवस मेले में देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे। मंदिर परिसर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने राम नाम के जयकारों, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बाबा के दर्शन किए।

एसएसपी ने बुलेट से फिल्ड में उतरकर संभाला मोर्चा

कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब के बीच सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुलेट से फील्ड म3 उतारकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हर चौराहे और बैरियर पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं परखी।

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

बाबा नीब करौरी के दर्शन को अमेरिका से पहुंचे विदेशी भक्त मैक्स

सात समंदर पार अमेरिका से बाबा नीब करौरी के दर्शन के पहुँचे भक्त मैक्स विलियम्स भी श्री राम जपते नज़र आए। मैक्स ने कहा कि ​वर्ष 2020 में रामदास जी के व्याख्यानों से प्रेरित होकर अध्यात्म की ओर आकर्षित हुए थे। उन्होंने बताया कि ​अमेरिका में वह केवल बाबा नीब करौरी महाराज की सेवा में समर्पित है। इस दौरान उन्होंने ​भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस और प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्थाओं को सराहा, कहा- “बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया।”

मैक्स ने बताया कि वे अन्य साथी भक्तों के सहयोग से आज पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस पहली यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा, “यहाँ आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहाँ का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो।”

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *