12 जून को बदलेगा यूपी का मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

लखनऊ, 11 जून 2026 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश में 12 जून को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, नोएडा, अलीगढ़ और हाथरस सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है। वहीं मैनपुरी, एटा, कासगंज, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी समेत कई जिलों में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद, संभल, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, हाथरस, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बागपत, आगरा, संतकबीरनगर, बस्ती और श्रावस्ती में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा एटा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अमेठी सहित कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। हालांकि तेज आंधी, बिजली गिरने और जलभराव जैसी स्थानीय समस्याओं की भी आशंका बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण और पूर्वी भारत में मानसून की प्रगति तेज होने के साथ ही उत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय होने लगा है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *