सीएम योगी के जन्मदिन पर बांटे जाएंगे 1000 तुलसी के पौधे, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में होगा सुंदरकांड पाठ

लखनऊ, 05 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शुक्रवार को विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में आयोजित होगा, जहां श्रद्धालुओं के बीच 1000 तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की जाएगी। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी।

कार्यक्रम में 11 ब्राह्मणों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भगवान हनुमान को 51 किलोग्राम लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, संजय सिंह, संजय चौधरी, सुरेश कुशवाहा, हनुमान यादव, अवधेश, सुनील सिंह, पंडित राज कुमार तथा रामयतन यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तुलसी पौधों के वितरण और धार्मिक आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *