UP में चली तबादला एक्सप्रेस: 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ, 31 मई 2026। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले किए गए हैं। देर रात जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से शैक्षिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

जारी सूची के अनुसार संतोष कुमार को शामली, अनिल कुमार को फिरोजाबाद, आलोक सिंह को अलीगढ़, रणवीर सिंह को हाथरस तथा अनुपम अवस्थी को एटा का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं नवीन कुमार को बदायूं और जयशंकर श्रीवास्तव को शाहजहांपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वीरेंद्र कुमार सिंह को बुलंदशहर, दीपा भाटी को हापुड़, देवव्रत सिंह को प्रतापगढ़ तथा प्रिंसी मौर्य को फतेहपुर का बीएसए बनाया गया है। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह को वाराणसी और समीर को जौनपुर में तैनाती दी गई है।

विभागीय आदेश के तहत गोरखनाथ पटेल को सीतापुर, राम जियावन मौर्य को देवरिया तथा अनिल कुमार सिंह को कुशीनगर का बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं मुकेश खरवार को हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानपुर मंडल में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। हरिओम सिंह को कानपुर नगर तथा आशीष कुमार पांडेय को कानपुर देहात का बीएसए नियुक्त किया गया है। अमित सिंह को मुरादाबाद और रत्नेश कुमार को ललितपुर में तैनाती मिली है।

इसके अलावा पूनम मिश्रा को अंबेडकर नगर, विकास चौधरी को जालौन, पूनम को कन्नौज, जितेंद्र कुमार गौर को झांसी और रंजना शुक्ला को चित्रकूट का बीएसए बनाया गया है।

अन्य तबादलों में विकास चंद्र श्रीवास्तव को बलरामपुर, सुरजीत सिंह को महाराजगंज, विकास कुमार सिंह को मैनपुरी तथा राकेश सिंह को आगरा का बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासन स्तर पर किए गए इस व्यापक फेरबदल को शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जिलों में शैक्षिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। नए तैनात अधिकारियों से शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *