गोसाईंगंज में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को गोसाईंगंज में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैघ प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सुलतानपुर रोड स्थित ग्राम-मलौली में अभियान चलाया गया। इस दौरान राजदेव सिंह, सुधीर सिंह, मेसर्स वीर भूमि इन्फ्रा डेवलपर्स के संजय कुमार व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा महेन्द्र शुक्ला, एस0के0 गुप्ता, विशाल व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-दुलारमऊ में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *