राहुल गांधी ने ‘मैं भी अंबेडकर मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित ‘मैं भी अंबेडकर मैराथन’ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

यह मैराथन मंडी हाउस स्थित सफदर हाशमी मार्ग से शुरू होकर डॉ. अंबेडकर नेशनल मेमोरियल तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने ओबीसी विभाग के सहयोग से किया।

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैं भी अंबेडकर मैराथन’ भीमराव अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक मूल्यों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तब समाज को बाबासाहेब के आदर्शों पर चलकर अन्याय और भेदभाव के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने “जय भीम, जय संविधान, जय हिंद” के नारों के साथ लोगों से संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *